लॉक डाउन उलंघन में आज प्रदेश में 125 गिरफ्तार, 7170 वाहनों के चालान,1963 वाहन सीज

देहरादून-


*कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज दिनांक 30 मार्च 2020 को प्रदेश में कुल 33 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 125 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 362 अभियोगों 1991 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 7170 वाहनों के चालान, 1963 वाहन सीज एवं 3219520 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।*