राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है महिलाएं- वीरेन्द्र बिष्ट


डोईवाला- महिला दिवस के उपलक्ष में नवज्योति जनकल्याण समिति रानीपोखरी द्वारा एक वेडिंग पॉइंट में  महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे वनपंचायत सलाहकार समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है। राज्य की त्रिवेंद्र सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार और नैतिक शिक्षा भी जरूर दें। महिलाएं वेशभूषा के बजाय अपने कार्य व सोच में आधुनिकता लाएं।


कार्यक्रम आयोजिका सुशीला खत्री ने कहा कि डोईवाला छेत्र में प्रत्येक वर्ष उनकी समिति द्वारा महिलाओं के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में  राजस्व विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित ,दिनेेेश सजवाण,ब्लॉकप्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, डॉक्टर अंजली वर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कुसुम सिद्धू, सुधीर रतूड़ी, विमला नैथानी आदि ने भी विचार रखे।


संचालन बीडीसी मानसी खत्री ने किया। इस अवसर पर ममता नयाल, सुषमा चौधरी, सतीश सेमवाल, नितिन रावत, अशोक कपरूवान, विनोद घई ,पुनम चौधरी उपस्थित रहे।


इन्हें किया सम्मानित
 नर्मदा काला, उर्मिला मनवाल, रेनू देवी, पुष्पा पुंडीर, गीता शर्मा, कविता नेगी, अल्पना प्रजापति, शिवम भंडारी, पवन गैरोला,  रौनक भट्ट, गुड्डी पाल, कमलजीत कौर, सुधीर रतूड़ी, विमल नैथानी, संगीता बहुगुणा, अमर खत्री, वंदना मनवाल डॉक्टर अदिति, अनीता, पूनम चौधरी,अनीता सेमवाल, नीलम नेगी आदि को सम्मानित किया।