डोईवाला- प्रदेश के मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अपील पर हंस फाउंडेशन के सहयोग से आज केशवपुरी के राशन कार्ड धारको को खाद्यान्न किट दी गयी। जिससे पूर्णतया सील किये गए केशवपुरी ओर राजीवनगर छेत्र के लोगो को कुछ राहत मिल सके।
स्थानीय सभासद रेणु देवी, सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार,पूर्व प्रधान रवि पाल, प्रेम कुमार,राममूर्ति देवी द्वारा लगातार छेत्र के लोगो की समस्याओं से वरिष्ठ भाजपा नेताओ जिनमे राज्यमंत्री करन बोरा,वीरेन्द्र सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, दिनेश सजवाण,डबल सिंह भंडारी,पी आर ओ मुख्यमंत्री विपिन कुमार को अवगत कराया जाता रहा।
जिस कारण मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर हंस फाउंडेशन के सहयोग से आज आम आदमी को राहत देने के लिए खाद्यान्न किट का वितरण सुरु किया ।यह वितरण 4 दिनों तक चलेगा। जिसकी सुरुवात आज से वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कर दी गयी है।और आज 600 किट का वितरण पुलिस की मौजूदगी में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सफलता पूर्वक किया गया।
भाजपा नेताओं की मांग पर सरकार और हंस फाउंडेशन द्वारा प्राप्त किट को लेकर जहा लोगो मे उत्साह रहा तो वही उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
राज्यमंत्री करन बोरा व मुख्यमंत्री के भाई वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के साफ निर्देश है कि कोई भूखा न रहे जिस उद्देश्य से आज यह खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है।जिससे लोगो को कुछ राहत मिल सके।
खाद्यान्न किट वितरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करवाने में राज्य मंत्री करन वोरा , मुख्यमंत्री के भाई बिरेंद्र रावत, कैंप कार्यालय प्रभारी दिनेश सजवान , माननीय मुख्यमंत्री के निजी सहायक विपिन सिंह, डबल सिंह भंडारी विक्रम सिंह नेगी सभासद रेनू देवी, भाजपा नेता अमित कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
व्यवस्था बनाए रखने में डोईवाला प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट,उपनिरीक्षक कमलेश प्रसाद गोड़, पूर्ति निरीक्षक विवेक साह, पूर्ति लिपिक गोकुल चंद रमोला,लेखपाल जयपाल सिंह रावत समेत अन्य अधिकारियों ने सहयोग दिया।
जिसमे मनमोहन नौटियाल, पूर्व ग्राम प्रधान रवि पाल, विजयपाल रावत लल्लन साहनी, संचित पांडे मनप्रीत सैनी, कृष्ण कुमार, राममूर्ति ताई, उमेद ललित, शुभम, गुरप्रीत, प्रेम कुमार आदि ने भी सहयोग दिया।