कान्हरवाला की यह बालिका भी निभा रही कोरोना वारियर्स की भूमिका। पढ़ाई के साथ-साथ जनसेवा में भी दे रही योगदान

 डोईवाला-


कोविड-19 लॉक डाउन के तहत जहां कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं हमारे पुलिस,स्वास्थ्य एवं अन्य  सरकारी कर्मचारियों के साथ ही  डोईवाला नगर पालिका के कान्हरवाला, भानियावाला की एक 11 वर्षीय बालिका अक्षरा नेगी भी कोरोना वारियर्स की तरह ही घर में रहकर कार्य कर रही हैं।


जहा अन्य बच्चे इस समय खेल -कूद में अपना समय बिता रहे है तो वही अक्षरा लॉकडाउन का पालन करते हुए घर में रहकर एक तो अपनी ऑनलाइन पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही है तो वहीं  घर में रहकर कपड़े के उच्च गुणवत्ता युक्त मास्क तैयार कर इस संकट की घड़ी में अपना सहयोग दे रही है।


इस छोटी बालिका मैं जनसेवा की लगन अपनी माता प्रगति ग्राम संगठन की अध्यक्ष रीता नेगी से प्राप्त हुई है जो कि महिला समूह के माध्यम से  जनसेवा कर रही हैं यह बालिका 20 से 25 कपड़े के मास्क  रोजाना खुद बना रही है और अब तक लगभग 700 से 800 मास्क  तैयार  कर लोगों में मुफ्त बटवा चुकी हैं।


इन मास्क का वितरण पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा नेता ललित जायसवाल, पूर्व प्रधान नीलम नेगी और प्रगति ग्राम संगठन की अध्यक्ष रीता नेेगी द्वारा निशुल्क रूप से जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों किया जा रहा है जिससे कि वह लोग जो मास्क खरीदने में सक्षम नहीं है उनको यह मास्क बांट सकें और जनता को मास्क लगाने के लिए जन जागरूक कर सकें।


इसी के अलावा प्रगति ग्राम संगठन सफाई कर्मचारियों को सम्मान देना हो या गरीब मजबूर लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना हो उस में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इनकी इसी जन सेवा भाव को देखकर इस नन्ही सी बालिका भी प्रभावित हुई है और उसमें भी जन सेवा करने की लगन  गतिमान हुई है जिस कारण से बालिका अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जन सेवा के कार्यों में भी अपना समय दे रही है।


इस बालिका की लगन और सेवा भाव को देखकर हम कह सकते है कि जिस देश की नन्ही बालिकाएं भी  देश से कोरोना भगाने की मुहिम में लगी हो उस देश मे कोई बीमारी ज्यादा दिन नही टिक सकती है।


ओर देश के प्रधानमंत्री की                              "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" की मुहिम को भी यह बालिका चरितार्थ कर रही है।