देहरादून/डोईवाला-
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा देहरादून शमशेर सिंह पुण्डीर ने जिला देहरादून के मसूरी मंडल में भाजपा जिला पदाधिकारियों वह कार्यकर्ताओं के साथ पौधा रोपण किया। जिला देहरादून के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर कम से कम 3 पौधों का रोपण 2 गज की दूरी बनाए हए लॉक डाउन के का पालन करते हुए किया गया। संपूर्ण जिला देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 3000 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हैं उसी प्रकार हमारी पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारियां हैं और हमें उनका पालन करना चाहिए हमें अधिकाधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण व संवर्धन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है हम रोजमर्रा में ऐसे कार्य करें कि जिससे कम से कम पर्यावरण दूषित हो ।
वही दूसरी और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत मनचंदा आदि ने डोईवाला विधान सभा के माजरी ग्रांट मंडल में पौधारोपण किया।माजरी ग्रांट मण्डल में स0 राजकुमार, डोईवाला में विनय कंडवाल,विकासनगर में अनुज गुलेरिया,सहिया में अमर सिंह चौहान,वीर भद्र में अरविंद चौधरी,हरबर्टपुर में दिनेश कौशिक, सिद्धोवाला में सुखदेव फर्स्वाण की अगुवाई में पौधरोपण किया गया.।
वही दूसरी ओर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गढ़वाल प्रभारी चन्द्रवीर गायत्री ने दुधली में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
तो डोईवाला के गार्डन कालोनी के पास भाजपा नेता विजय बक्शी, महेंद्र सिंह चौहान,कृष्णमोहन आदि ने वृक्षरोपण किया।
तो वही युवा नेता योगेश राघव,बी पी शर्मा ने सेकड़ो वृक्षों को लगाने की सुरुवात की।
भानियावाला में समाजसेवी संगीता चौहान,समाजसेवी समीर फरासी ने तो अठुरवाला में भाजपा नेत्री पुनम चौधरी, ममता नयाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षरोपण कर आज विश्व पर्यावरण दिवस को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।