डोईवाला-
आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश में कई जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिससे कि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी बढ़ कर भाग लिया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिस कड़ी में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं डोईवाला क्षेत्र से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास में पौधा रोप कर आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण का संदेश दिया।
तो वहीं उनकी विधानसभा डोईवाला के मिसरवाला वाला में आदर्श संस्था की अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा कोठारी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश कोठारी, युवा नेता प्रकाश कोठारी, शाहिद अली ने वृक्षारोपण किया ।
तो वही माजरी के मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने माजरी ग्रांट में पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।
इसी के साथ मियां वाला,बालावाला व तूूनवाला क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित एवं कांग्रेसी नेता प्रवीण पुरोहित ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने की बात कही।
तो वहीं डोईवाला में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने पौधारोपण किया।
इसी के साथ राजीव नगर में सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार ने बुल्ला वाला झबरावाला,भानियावाला में भाजपा मंडल के पूर्व प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, वेद प्रकाश कंडवाल, भाजपा नेता मनोज कांबोज, विशाल शर्मा, निखिल नेगी ,शिवम बिष्ट और उत्तम रौथान ने पौधारोपण किया ।
इसी के साथ बुलावाला में पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह और विनोद रौथाण ने वह झडोन्द में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री संजीव लोधी ने वह इसी के साथ कालूवाला में ग्राम प्रधान पंकज रावत ने और दूधली में मंडल महामंत्री ललित पंत ने पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए संदेश दिया।
इसी के साथ आज विश्व पर्यावरण दिवस पर कई जगह और भी वृक्षारोपण किया गया जिसमें प्रदेश के नागरिकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।