मुख्य सड़क में पानी भराव की समस्या का समाधान न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर की धान की पौध की रोपाई ,विभाग को दिखाया आईना

 डोईवाला-


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क में पानी भराव की समस्या पर अधिकारियों व सरकार का ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से मुख्य ग्रामीण सड़क मार्ग पर धान की रोपाई कर विभाग आईना दिखाया।


डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा डोईवाला कुड़कावाला मुख्य मार्ग पर पानी भराव कि कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान ना होने पर आज सरकार और विभाग का ध्यान केंद्रित करने के लिए मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई की।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी की मौजुदगी में नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री में एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी , कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह ने मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई की।


कार्यकर्ताओंं का कहना था कि विभाग को बार-बार ग्रामीणों व अन्य लोगों के द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंगी।


 जिस पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर धान रोपाई कर कर सरकार को यह दर्शाने का प्रयास किया है कि डोईवाला विधानसभा अभी भी विकास से कोसों दूर है और यहां पर आम आदमी को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और अधिकारी लोगों की किसी प्रकार की समस्या नहीं सुन रहे हैं।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी ,जसवंत सिंह ,जसविंदर सिंह, रविंद्र सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।