पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी- नरेंद्र नेगी

डोईवाला-


भाजपा विधानसभा प्रभारी पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में डी फैकटो कोचिंग इंस्टीट्यूट के सहयोग से पर्यावरण बचाव हेतु लोगो को जागरूक किया गया तथा पौधारोपण किया गया तथा पैडो का वितरण किया गया, साथ ही मास्क बांटकर कोरोना से बचाव हेतु लोगो को जागरूक किया गया।


इस अवसर पर क्रीडा भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण कुमार सुद,ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है जन्म से लेकर मृत्यु तक इसका सम्बन्ध मानव से जुड़ा हुआ है हम सबको मिलकर पर्यावरण बचाने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।


 डॉ बलजीत सिंह सोढी ने कोरोना बीमारी से बचाव हेतु लोगो को जागरूक किया।


इस अवसर पर मनोज मेहरा,सामाजिक कार्यकर्ता विजय बक्शी, कमल गोला, विशाल शर्मा, गोपाल नेगी, कुंवर सिंह सजवान, अवतार सिंह रावत, बुद्ध सिंह चौहान, आदि अनेक लोग मौजूद रहे।