मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक भाजपाइयों द्वारा बांटे जाने से एनएसयूआई नाराज, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

 


डोईवाला-


आज दिनांक 11 सितंबर 2020 को एनएसयूआई डोईवाला ने जे०ए० के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन दिया एनएसयूआई का आरोप है उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष के द्वारा जो चेक जरूरतमंद व्यक्तियों को डोईवाला विधानसभा में बांटने के लिए तहसील प्रशासन को दिए गए थे।उन चेकों को बांटने का कार्य तहसील प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा है। बल्कि इसके स्थान पर उन सभी चेकों को भाजपा के नेताओं व भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को दिए जा रहे हैं जो कि उचित नहीं है,तहसील प्रशासन को स्वयं ही चेक देने की व्यवस्था प्रशासन के माध्यम से ही करनी चाहिए और यह जो स्थिति डोईवाला विधानसभा में पैदा हो गई है। इसको तुरंत रोकना चाहिए। अतः हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के चेकों को भाजपा के नेताओं के द्वारा ना बंटवाया जाए बल्कि स्वयं तहसील प्रशासन की ओर से पात्र व्यक्तियों को यह चेक स्वयं प्रदान किए जाने चाहिये।।


विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है,जो काम शासनाधिकारियों को करना चाहिए वह भाजपा नेता कर रहे है,जो पूर्णतः गलत है।।


 


बुल्लावाला ग्राम पंचायत सदस्य शुभम काम्बोज ने कहा इस मामले की जांच की जानी चाहिए और सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए।।


 


 


ज्ञापन देने वाले विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, ग्राम पंचायत सदस्य शुभम कंबोज,विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस सोशल मीडिया अनुज कनौजिया,सतनाम सिंह गोलू आदि थे।