डोईवाला-
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का आज जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत स्वागत किया तो वहीं डोईवाला चौक पहुंचने पर जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों के हुजूम ने जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदेश प्रभारी को फूल मालाओं से लाद दिया
जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के आगमन से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिसको लेकर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जगह-जगह हुजूम देखने को मिला और जोरदार नारेबाजी के बीच अपने युवा प्रदेश प्रभारी का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया और 2022 का चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी 2022 में दोबारा से सत्ता में आने की बात कही और प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में काम कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, मोहित शर्मा,
राजेंद्र थापा, राजेश सिंगारी, जसवंत सिंह, नितिन गोला, अमित मनवाल, नवीन मिश्रा, राहुल सैनी, भारत भूषण कौशल ,धीरेंद्र सिंह चौहान, हाजी अमीर हसन, अब्दुल रज्जाक ,महेश रावत ,मोहम्मद अकरम, रफल सिंह ,सुनील दत्त आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।