वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन को मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष।

 डोईवाला-

 भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधान रामकिशन को पार्टी में अहम जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


 पार्टी में रामकिशन को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तो वही रामकिशन को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को 2022 के चुनाव में विशेष फायदा मिलेगा।

आपको बता दे कि रामकिशन डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विशेष पकड़ रखते हैं अपने सरल  स्वभाव के कारण उनकी क्षेत्र में खासी पकड़ है। दलित समाज से होने के कारण पार्टी को लगातार इसका लाभ मिलता रहा है साथ ही रामकिशन भी निस्वार्थ भाव से लगातार पार्टी के लिए कार्य करते रहे हैं उनके द्वारा कभी भी वरिष्ठ होने के बावजूद भी पार्टी या सरकार में समायोजित होने की चाह नहीं रखी और वह पूर्ण रूप से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। रामकिशन इससे पूर्व भी पार्टी के कई पदों पर रह चुके हैं जिसमें से वह बूथ पालक भानियावाला, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्षडोईवाला, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष,रह चुके है।

नवनियुक्त जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेता रामकिशन ने बताया कि कि वह संगठन के एक साधारण कार्यकर्ता है व संगठन द्वारा जब जब जो जिम्मेदारी दी गई उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया आगे भी संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी जाएगी वह पूर्णता इमानदारी से ही निभाई जाएगी।