मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की सेहत में लगातार सुधार,जल्द प्रदेशवासियो के बीच होंगे सीएम- धीरेंद्र पंवार

 डोईवाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता व प्रदेशवासियों द्वारा लगातार पूजा अर्चना का असर अब मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है और लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है।


इस वैश्विक बीमारी कोरोना मैं जहां यह देखा जा रहा है कि परिवार के लोग भी अपने परिवार के किसी एक व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उससे दूरी बना ले रहे हैं  तो वही हमेशा मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले उनके ओएसडी धीरेंद्र सिंह पवार लगातार मुख्यमंत्री के साथ डटे हुए हैं।


 जब से मुख्यमंत्री को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है धीरेंद्र सिंह पवार लगातार दो भूमिकाओं में बखूबी अपना कार्य कर रहे हैं एक और वह विधानसभा क्षेत्र  की जनता से संपर्क साध कर उनकी समस्याओं को बखूबी निभा रहे हैं तो वहीं विकास की गति को भी धीमी नहीं पडने दे रहे हैं साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ की लगातार चिंता करते हुए वह दिल्ली एम्स में डटे हुए हैं।


 अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में लगातार तेजी के साथ सुधार हो रहा है और जल्द ही वह जनता के बीच में मौजूद होंगे।