डोईवाला-
डोईवाला नगर पालिका अंतर्गत केशव पुरी व राजीव नगर के क्षेत्रवासियों ने सरकार द्वारा जारी सस्ते पानी के कनेक्शन ना मिलने के विरोध में उत्तराखंड जल संस्थान डोईवाला के कार्यालय में प्रदर्शन किया। व कार्यालय पर आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेसी नेता भारत भूषण कौशल ने कहा कि सरकार द्वारा शासनादेश जारी होने के पश्चात भी जल संस्थान द्वारा सस्ते कनेक्शन से क्षेत्रवासियों को वंचित किया जा रहा है वह उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है अगर जल्द स्थिति ना सुकरी तो आगे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहित उनियाल, शुभम कंबोज, अजय सैनी ,कमलेश भारती, रामू चौहान, गुड़िया, कुसुम देवी, अनीता देवी, शीला देवी, राधा देवी, नीतू देवी, राजकुमारी, लीला, सीता ,मंजू देवी, गुड्डू देवी ,ललिता देवी, सरोज, प्रेमा देवी ,शिवानी आदि मौजूद रहे।