भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

 डोईवाला- 

आज 41वें भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर डोईवाला विधानसभा के अन्य बूथों की तरह ही  बूथ संख्या 75 डोईवाला विधानसभा देहरादून में बूथ पालक नवीन चंद्र जोशी  एवं बूथ अध्यक्ष वेदप्रकाश कंडवाल  के आवास पर ध्वजारोहण करने के उपरांत जोशी जी के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया।


 जिसमें डोईवाला नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल , वार्ड 03 के सभासद हिमांशु राणा ,कैप्टन भगत सिंह राणा ,  मेजर दीनदयाल तिवारी ,पूर्व बूथ अध्यक्ष देवी प्रसाद डबराल , तेजराम बड़थ्वाल , देवेंद्र राणा , गणेश उनियाल , सुरेंद्र चौहान , दिगम्बर मिश्रा , आशीष डबराल  , भाजपा नेत्री सरोज भंडारी , द्रौपदी जोशी  मातृशक्ति एवं बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 


इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठजन  देवीप्रसाद डबराल  ने भाजपा की नीति एवं रीति के साथ साथ देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया तदोपरांत मिष्ठान वितरण कर सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

     


भाजपा नेता वेदप्रकाश कंडवाल ने  भारतीय_जनता_पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे #भाजपा परिवार का हिस्सा हूँ जो राष्ट्रवाद से राष्ट्र सेवा तक, राष्ट्र निर्माण से राष्ट्र भावना तक संस्कृति से समाज तक हर वर्ग वर्ण रूप रंग को अपना कर देशभक्ति के पथ पर सदैव हमको जोड़े रखती है।

आज मैं उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूँ जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से आज भाजपा इस शिखर पर पहुंची है।