राज्य आंदोलनकारियों ने दी पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि

डोईवाला/देहरादून- 

राज्य आंदोलनकारियों ने एक बैठक कर विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ शोक प्रकट किया,  व उनको श्रद्धांजलि अर्पित करी, बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति उत्तराखंड व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष  धीरेंद्र प्रताप ने करी व संचालन पूर्व राज्य मंत्री व केंद्रीय संयोजक चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति मनीष कुमार नागपाल ने किया,और कहां की चिपको आंदोलन को स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा जी ने जन जन का आंदोलन बनाया वे एक महान क्रांतिकारी ,आंदोलनकारी, पर्यावरणविद और महान गांधीवादी थे उनके निधन से उत्तराखंड को अपूरणीय क्षति हुई है हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि स्वर्गीय बहुगुणा की आत्मा को शांति प्रदान करें वह उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।


शोक व  दुख प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप, मनीष कुमार नागपाल, हरि कृष्ण भट्ट, सावित्री नेगी, डॉ विजेंद्र पोखरियाल ,चंद्र मोहन कोठियाल ,सुनील सैनी, अशोक मल्होत्रा ,मनमोहन शाह ,अनिल पंत ,अनिल जोशी, अरुणा थपलियाल,व चंद्रशेखर आदि थे।