थानों - भोगपुर मार्ग पर मिला विलुप्त होता कछुआ

डोईवाला- थानो- भोगपुर मार्ग पर विदालना नदी के निकट सड़क मार्ग पर घूम रहे कछुए को देखकर लोग एकत्रित हो गए और विलुप्त हो रही है कछुए प्रजाति को देखने लगे।



आपको बता दे कछुओं की विलुप्त हो रही प्रजातियों का कारण इनकी बड़े  स्तर पर  अवैध तस्करी होती है। दक्षिण पूर्व में इनकी डिमांड सबसे ज्यादा है। औषधियों गुणों के कारण इनके शरीर के अंगों से दवाएं बनाई जाती हैं। इनसे आभूषण भी तैयार किया जाता है। इनके संरक्षण के लिए कई संस्था भी काम कर रही है। कई कछुओं को  पर रिसर्च भी किया जा रहा है।


कछुए को सड़क मार्ग पर देखकर सूचना पर पहुंचे क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह कृषाली ने तुरंत ही वन विभाग को सूचित कर जानकारी दी जिसके बाद वन विभाग द्वारा इसको फिलहाल स्थानीय इको पार्क मैं सुरक्षित रख दिया है।


 वन क्षेत्राधिकारी नत्थी लाल डोभाल ने बताया कि अभी फिलहाल कछुए को स्थानीय इको पार्क में रखा गया इसके बाद उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर इसको सुरक्षित देहरादून जू में छोड़ दिया जाएगा जिससे कि इसकी सही प्रकार से देखभाल की जा सके।


 वन क्षेत्राधिकारी नत्थीलाल डोभाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कछुए जलीय परितंत्र को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये पानी की सड़ी वनस्पति खाते हैं, जिससे जल प्रदूषण दूर होता है। इनको बचाने के लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। जो लोग कछुए को घर में पालते हैं वो ऐसा बिल्कुल न करें। ओर यह कहि मिलता है तो तत्काल ही वन विभाग को सूचित करें। इससे कछुओं की प्रजातियों को बचाया जा सकेगा।