डोईवाला- उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून से हरिद्वार जाते समय भानियावाला में रुके तो उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।
उत्तराखंड के जोशीले युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले ही दिन के कार्य से सभी युवाओं को अपना मुरीद बना दिया है।
डोईवाला के भानिया वाला में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
युवा मुख्यमंत्री को लेकर डोईवाला में भाजपा के साथ युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेताओं में भी बेहद उत्साह का माहौल था भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल पूर्व राज्यमंत्री करन बोहरा प्रदेश सदस्य संजीव सैनी, महामंत्री मनवर नेगी,सभासद ईश्वर रौथान जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप नेगी सरिता जोशी, के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर सीएम धामी भी उत्साहित दिखे।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की उनकी सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास को कृत संकल्प है । उनकी सरकार रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पर्यटन व पलायन के क्षेत्र में विशेष ध्यान देगी ।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक वेद प्रकाश कंडवाल, नितिन बड़थ्वाल, सरिता जोशी, आशा सेमवाल, आरती लखेड़ा, अनीता अग्रवाल ,पूनम तोमर, वीर सिंह चौहान ,विक्रम नेगी, महेश पंत, संदीप नेगी ,प्रदीप नेगी, राजेश भट्ट, सुमित लोधी, जयदेव डोभाल ,उधम सिंह सोलंकी ,ईश्वर रौथान, अनुज जोशी, मनोज चौधरी ,कृष्णा तरियाल,दीपक नेगी,राकेश डोभाल सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपास्थित थे।