डोईवाला- केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का हर्रावाला, भानियावाला, रानीपोखरी,ऋषिकेश, श्यामपुर सहित कई स्थानों पर स्वागत हुआ जन आर्शीवाद यात्रा के तहत डोईवाला पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भानियावाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि पहले एक कील भी बाहर से मंगानी पड़ती थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है
पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अजय भट्ट के केंद्रीय मंत्री बनने से डिफेंस, पर्यटन आदि के जो मसले हैं। उन्हे हल करने में अब आसानी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के संकल्प से भाजपा और आगे बढेगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सजवान महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा आर्य मंडल महामंत्री मनवर सिंह नेगी मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल मंडल महामंत्री पंकज शर्मा विनय आदित्य चौहान संपूर्ण सिंह रावत अरूण मित्तल विनोद कश्यप रचिता ठाकुर, भारत मनचंदा मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कंडवाल विक्रम नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू गोयल, ममता सुमनलता, गीतांजलि रावत, पूनम चौधरी स्वीटी पंवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, संजय चमोली, सभासद ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, राजेश भट्ट, सुभाष रावत, वर्षा वर्मा, चन्द्रकला अमित शाह, प्रेम पुण्डीर,अर्चना थापा सतेंद्र चौधरी,ललित पंत, मुन्ना चौहान आदि मौजूद रहे।